मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा द्वारा एनीमिया जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन जाँच शिविर संपन्न…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा द्वारा एनीमिया जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन जाँच शिविर संपन्न…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंच के 42वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर Franco-Indian Pharma के सौजन्य से आयोजित निःशुल्क एनीमिया जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन जाँच शिविर योशोमती श्री विद्या निकेतन, लाल बाजार, झरिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के अंतर्गत कक्षा 7, 8 एवं 9 की कुल 88 छात्राओं तथा 19 शिक्षिकाओं एवं मंच सदस्यों की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जाँच की गई। इस अवसर पर एनीमिया के कारण, लक्षण एवं रोकथाम से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु उनके बीच स्टेशनरी एवं जूस का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम की सफलता पर झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं समृद्धि शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल ने इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम संयोजन का दायित्व नेहा मित्तल द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।

शिविर को सफल बनाने में आशीष भुसानिया, यश अग्रवाल, अनु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल सहित मंच के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। Franco-Indian Pharma की ओर से तन्मय बनर्जी (RSM), विकास तिवारी (ASM), गौरव बर्नवाल (PSO) एवं गौतम सागर (PSO) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किशोरियों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई, जिसकी उपस्थितजनों द्वारा सराहना की गई।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *