मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ की शपथ…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ की शपथ…

झरिया(JHARIA): अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा झरिया एवं धनबाद क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शपथ कार्यक्रम द्वारिका मेमोरियल फ़ाउंडेशन अकादमी – बिशुनपुर, धनबाद, केमिस्ट्री सेंटर – झरिया, तथा इको टाइम्स – झरिया में आयोजित किया गया, जहाँ सैकड़ों विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक विवेक जलुका, शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, तथा कार्यकारिणी सदस्य CA सनी कटेसरिया एवं रौनक अग्रवाल उपस्थित रहे।

द्वारिका मेमोरियल फ़ाउंडेशन अकादमी के प्राचार्य मदन कुमार सिंह तथा केमिस्ट्री सेंटर के संचालक अमित शर्मा का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना समाज में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *