मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा का भावनात्मक अभियान : युवाओं से नौसैनिकों हेतु धन्यवाद संदेश आमंत्रित…

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा का भावनात्मक अभियान : युवाओं से नौसैनिकों हेतु धन्यवाद संदेश आमंत्रित…

झरिया(JHARIIA):भारतीय नौसेना दिवस (4 दिसंबर) के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर नौसैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु एक भावनात्मक और प्रेरणादायी अभियान शुरू किया गया है। शाखा ने “नौसैनिक वीरों के लिए धन्यवाद पत्र अभियान” आरंभ करते हुए शहर के विद्यार्थियों और युवाओं से राष्ट्ररक्षकों के नाम धन्यवाद संदेश लिखने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और यह संदेश देना है कि समुद्र की गहराइयों में तैनात हमारे जवानों तक समाज का सम्मान और स्नेह अविरल पहुँचता रहे। उन्होंने कहा कि नौसेना दिवस केवल एक तिथि का उत्सव नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और राष्ट्र-निष्ठा के उस अदम्य भाव का प्रतीक है, जिसके बल पर हमारी नौसेना हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा में अग्रिम भूमिका निभाती है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपने धन्यवाद संदेश निर्धारित संपर्क क्रमांक 7004381542 पर भेज सकते हैं। सभी प्राप्त पत्रों को संकलित कर भारतीय नौसेना मुख्यालय भेजा जाएगा। प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तय की गई है।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की यह पहल समाज में कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना को नया आयाम देगी तथा नौसेना के जांबाज जवानों तक झरिया की जनता का सम्मान और शुभकामनाएँ पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *