मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा को ‘द्रौपदी मुर्मू प्रेसिडेंशियल ऑनर फॉर सोशल सर्विस’ से सम्मानित…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा को ‘द्रौपदी मुर्मू प्रेसिडेंशियल ऑनर फॉर सोशल सर्विस’ से सम्मानित…

झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपने प्रभावशाली और निरंतर उत्कृष्ट कार्यों के बल पर एक और प्रतिष्ठित उपलब्धि अपने नाम की है। ऑल इंडिया सोशल हार्मोनी फाउंडेशन ने शाखा को “द्रौपदी मुर्मू प्रेसिडेंशियल ऑनर फॉर सोशल सर्विस” से सम्मानित किया है। यह सम्मान शाखा की बढ़ती सामाजिक प्रतिष्ठा, अनुशासित कार्यशैली और व्यापक जनसेवा अभियानों की आधिकारिक सराहना है।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस सत्र के मात्र छह महीनों में ही झरिया शाखा द्वारा 150 से अधिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जो शाखा की सक्रियता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

इस अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े अनेक प्रभावी अभियान संचालित किए गए।

शाखा की प्रमुख गतिविधियों में ग्रैंड तिरंगा शोभा यात्रा, वॉकाथॉन – Walk Together, Thrive Together, कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान में सेलिब्रिटी सहभागिता, गौ सेवा, तथा नेत्रदान जागरूकता जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल रहे, जिन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ।

अकादमिक कार्यक्रम, रक्तदान सहयोग, छात्र-केंद्रित पहलें, स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान और अन्य सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ लगातार जारी रहीं, जिनसे शाखा ने क्षेत्र में सामाजिक कार्य का उच्च मानक स्थापित किया है।

ऑल इंडिया सोशल हार्मोनी फाउंडेशन ने अपने प्रमाणपत्र में झरिया शाखा को क्षेत्र की एक प्रेरणादायी, सक्रिय और अनुकरणीय संस्था बताते हुए भविष्य में और भी प्रभावशाली कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की है।

यह सम्मान झरिया शाखा के सभी सदस्यों की समर्पित टीम भावना और समाज के प्रति उनकी निष्ठा का गौरवपूर्ण परिणाम है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *