मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन…

झरिया(JHARIA):अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर “हर बच्चा खास है” अभियान के अंतर्गत बाल जागरूकता सप्ताह के तहत मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन मनिश कोचिंग सेंटर, मनबाद, झरिया में किया गया।

प्रतियोगिता विशेष रूप से कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने “हर बच्चा खास है” तथा “शिक्षा सबका अधिकार” विषयों पर मोबाइल एप्लिकेशन की सहायता से आकर्षक एवं प्रभावशाली पोस्टर तैयार किए।

प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी समझ और सामाजिक सरोकारों को उत्कृष्ट रूप से प्रस्तुत किया। उनके द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों में विषय की संवेदनशीलता, संदेश की स्पष्टता और प्रस्तुति की गुणवत्ता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। अतिथियों एवं संयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहा –
प्रथम स्थान: पवित्रा अग्रवाल
द्वितीय स्थान: गुनगुन सेन
तृतीय स्थान: हंशिका यादव

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *