
झरिया(JHARIA): अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के “हर बच्चा ख़ास है” अभियान के अंतर्गत मनाए जा रहे बाल जागरूकता सप्ताह (10–20 नवम्बर, 2025) के क्रम में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया में किया गया। बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक विषयों की समझ को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित थे—
“हर बच्चा विशेष है” तथा “शिक्षा सबका अधिकार”। दोनों विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों ने उपस्थित जनों को प्रभावित किया।
आयोजन के दौरान विद्यालय के प्राचार्य गौतम बनर्जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के संयुक्त सचिव विनोद शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
परिणाम
प्रथम स्थान: निशा कुमारी (कक्षा 7)
द्वितीय स्थान: चन्दन कोरा (कक्षा 9)
तृतीय स्थान (संयुक्त): नितीश कुमार (कक्षा 9) एवं विशाल साव (कक्षा 9)
प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय की शिक्षिका शम्पा जी एवं सीमा जी द्वारा किया गया। दोनों निर्णायकों ने बच्चों की कला, रंग-संयोजन और विषय की अभिव्यक्ति की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य/आचार्या-गण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से— श्री संजय जी, श्री सुरेश जी, श्री अभय जी, रिया जी, आरती जी, कविता जी, इंदू जी आदि शामिल रहे।
सभी शिक्षकों ने अनुशासन, संचालन और व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक श्री गौतम अग्रवाल, मयंक केजरीवाल तथा हितेन शर्मा उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा एवं विद्यालय के सहयोग की प्रशंसा की।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

