मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न…

विश्व दयालुता दिवस एवं झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रात्रिकालीन सेवा अभियान

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर, 13 नवम्बर की देर रात “जन सेवा – आनंद सबके लिए” पहल के अंतर्गत कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। बढ़ती ठंड को देखते हुए यह सेवा कार्य अत्यंत उपयोगी और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने वाला रहा।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने झरिया के विभिन्न क्षेत्रों और धनबाद स्टेशन के साउथ साइड गेट के आसपास मौजूद जरूरतमंदों को कंबल एवं विशेष रूप से गर्म कपड़े वितरित किए। इन वस्त्रों से लोगों को ठंड से महत्वपूर्ण राहत मिली और उनके चेहरों पर संतोष झलका।

इस रात्रिकालीन सेवा अभियान का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संयोजक सनी अग्रवाल, संकल्प अग्रवाल, तथा सक्रिय सदस्य हितेन शर्मा और मयंक केजरीवाल ने उल्लेखनीय योगदान दिया। टीम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और श्रमिकों तक गर्म वस्त्र पहुँचाती रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में दयालुता, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा राज्य स्थापना के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा का सशक्त संदेश देना रहा। संयोजक सन्नी अग्रवाल ने बताया कि ऐसे जनसेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की यह पहल इस सत्य को उजागर करती है कि सेवा और करुणा ही समाज को सही अर्थों में सशक्त बनाती हैं।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *