
झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा Police Commemoration Day के अवसर पर “स्वर्गीय रणधीर वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता – 2025” का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था — “हमारे प्रहरी, हमारे नायक – पुलिस का अदृश्य योगदान।”
इस निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में कर्तव्य, सेवा, अनुशासन और पुलिस बल के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था। इसमें विद्यालय स्तर के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से समाज के प्रहरी नायकों को श्रद्धांजलि दी।
प्रतियोगिता का आयोजन मनीष कोचिंग सेंटर, झरिया में संपन्न हुआ। निबंधों का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है, और परिणाम दो दिनों बाद घोषित किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को विशेष सम्मान और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त बनाना और पुलिस बल के अदृश्य योगदान को समाज के सामने लाना है। शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

