झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा दीपोत्सव 2025 के अवसर पर पांच आकर्षक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला की घोषणा की गई। “Diwali 2025 Celebration Series” शीर्षक से आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य समाज में रचनात्मकता, पारिवारिक एकता एवं सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ावा देना है।
शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि मंच प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इस वर्ष भी प्रतिभागियों को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया है।
- दिवाली – रंगोली प्रतियोगिता
कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल ने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी बनाई रंगोली की आधी बनी और पूरी बनी दोनों अवस्थाओं की फोटो भेजनी होगी।
फोटो में प्रतिभागी स्वयं के साथ दिखना आवश्यक है। रंगोली प्राकृतिक रंगों, फूलों या किसी भी रचनात्मक सामग्री से बनाई जा सकती है। - दीपावली – फैमिली फोटो प्रतियोगिता
कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य परिवार के साथ दीपोत्सव के पलों को सहेजना है। फोटो में कम से कम तीन परिवार सदस्य पारंपरिक परिधान में दीपावली थीम के साथ दिखें। फोटो स्पष्ट एवं त्योहारी माहौल दर्शाने वाली होनी चाहिए। - दीपावली – पारंपरिक परिधान (Ethnic Look) प्रतियोगिता
संयोजक मयंक केजरीवाल ने कहा कि प्रतिभागियों को पारंपरिक भारतीय परिधान (साड़ी, कुर्ता, लहंगा, धोती आदि) में अपनी एक स्पष्ट व्यक्तिगत फोटो भेजनी होगी। फोटो में दीपावली का माहौल झलकना चाहिए — दीयों, लाइट्स या सजावट के साथ। - दीयों के साथ आपकी फोटो – प्रतियोगिता 2025”
संयोजक हितेन शर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिभागी दीपावली की सजावट के बीच दीयों के साथ अपनी रचनात्मक फोटो भेजकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। फोटो में दीयों की रौशनी, उत्सव की भावना और सृजनात्मकता स्पष्ट रूप से झलकनी चाहिए। - स्वच्छता फोटो प्रतियोगिता 2025
संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि दीपावली की रौशनी और उल्लास के बाद अब समय है अपने आसपास स्वच्छता और साफ-सफाई का संदेश फैलाने का।
प्रतिभागी अपनी रचनात्मक फोटो भेजकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें स्वच्छ वातावरण, साफ-सुथरे स्थल और स्वच्छता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
आइए, दीपावली की खुशियों के साथ स्वच्छता का संदेश भी साझा करें।
सभी प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियाँ WhatsApp नंबर 7004381542 पर भेजी जा सकती हैं।
प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।
सभी श्रेणियों में शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित यह दीपोत्सव प्रतियोगिता श्रृंखला शहरवासियों में उत्सव, सृजनशीलता और सामाजिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करेगी।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

