मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस पर जागरूकता अभियान…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस पर जागरूकता अभियान…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस (16 सितम्बर) के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में पर्यावरण संरक्षण और ओज़ोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को दो रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते है।
पहली गतिविधि में प्रतिभागियों को इंफोग्राफिक्स या पोस्टर तैयार करने होंगे, वहीं दूसरी गतिविधि में 30–60 सेकंड का एक लघु वीडियो बनाना होगा। इन दोनों का विषय है – “ओज़ोन बचाओ, पृथ्वी बचाओ”।

प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी रचनात्मक प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर साझा करें और पोस्ट करते समय #SaveOzone #OzoneDay #MarwariYuvaManch जैसे हैशटैग का प्रयोग अवश्य करें। इसके पश्चात प्रतिभागियों को अपने पोस्ट का लिंक कार्यक्रम संयोजक को व्हाट्सऐप (7257925100) के माध्यम से भेजना होगा।

अंतिम तिथि – 17 सितम्बर, रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
शीर्ष 3 प्रतिभागियों को मंच की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

इस अवसर पर शाखा के सह कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि ओज़ोन परत पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है और इसका संरक्षण पूरी मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक है। छोटे-छोटे प्रयासों जैसे पेड़ लगाना, प्रदूषण कम करना, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाना ही धरती को बचाने की दिशा में बड़ा कदम है।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने आम जनों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे इस जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *