मारवाड़ी युवा मंच, झरिया द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण मेगा शिविर का आयोजन…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण मेगा शिविर का आयोजन…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से संपन्न होगा।

यह शिविर 16, 17 एवं 18 जनवरी 2026 को श्री अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से हाथ-पैर खो चुके दिव्यांगजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक आशीष भुसानिया ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। यह शिविर क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक एवं मानवीय पहल सिद्ध होगा।

शिविर का लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांगजनों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकरण के समय लाभार्थियों को आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की दो फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क सेवा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा इस पुनीत कार्य की जानकारी समाज के अन्य लोगों तक भी पहुँचाएं, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सेवा से वंचित न रह जाए।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *