मारवाड़ी युवा झरिया समृद्धि शाखा ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का किया समर्थन, भारी मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प…

मारवाड़ी युवा झरिया समृद्धि शाखा ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का किया समर्थन, भारी मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प…

झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के सम्मान में मारवाड़ी युवा झरिया समृद्धि शाखा द्वारा झरिया अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। मारवाड़ी युवा झरिया समृद्धि शाखा के सदस्यों ने प्रत्याशी रागिनी सिंह को पट्टा ओर गुलदस्ता भेंट कर जीत की अग्रिम बधाई दी। मौके पर झरिया चुनाव प्रभारी नितेश चंद्रवंशी भी उपस्थित थे। मारवाड़ी युवा झरिया समृद्धि शाखा के सदस्यों ने प्रत्याशी को समर्थन देते हुए कहा कि इस बार पूर्ण रूप से भाजपा की सरकार ही बनेगी।चुनाव प्रभारी नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि जामताड़ा से पार्टी की महिला प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है आदिवासी महिला सीता सोरेन को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल बोला है, उनको शर्म करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने केवल सीता सोरेन का अपमान नहीं किया बल्कि झारखंड की बहनों और बेटियों का अपमान किया है..

हर व्यक्ति हेमंत सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। छात्रों, महिलाओं सहित हर व्यक्ति ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है। प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले पांच वर्षों से गठबंधन की सरकार है। यह सरकार केवल लूट खसोट की सरकार बनकर रह गई। हमारा झरिया बहुत बहुत मायूस दिख रही है। 5 सालों में क्या खोया है झरिया के देवतुल्य जनता ये भली भांति सब जान रही है। चुनाव आते ही सड़क और नाली बनने लगा। वह भी नाली और सड़क पानी के बहाव में बह गया। भाजपा के कार्यकाल में ही राजा तालाब का फंड पास हुआ था। डीपीआर के तहत राजा तालाब का सौंदर्यकरण होना था। क्या हुआ सिर्फ लीपापोती करने का काम किया। राज्य की जनता को बरगलाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई और पेंशन, विधवा, वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन योजनाओं को बंद कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकाल में व्यापारी वर्ग अपना व्यवसाय सही नहीं कर पा रहे थे। डरे सहमे थे,सिंह मेंशन परिवार हमेशा जनता के बीच रहा है। झरिया की जनता अब जान चुकी है कौन जनता को छलने का काम किया है। भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत कर एक अच्छी सरकार बनाए..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *