मायुम झरिया शाखा द्वारा विश्व बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित…

मायुम झरिया शाखा द्वारा विश्व बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित…

यशोमती विद्या निकेतन, झरिया में हुआ कार्यक्रम

झरिया(JHARIA): विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा यशोमती श्री विद्या निकेतन, झरिया में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों ने दो समूहों—जूनियर (कक्षा 4 से 7) तथा सीनियर (कक्षा 8 से 10)—में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक सनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन की ओर से बृज मोहन अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विद्यार्थियों ने पर्यावरण, सुरक्षा एवं विज्ञान से जुड़े विषयों पर आकर्षक और नवोन्मेषी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रमुख विषयों में पर्यावरण संरक्षण, विद्यार्थी सुरक्षा, बालिका सुरक्षा, सुसाइड अलार्म, सौर मंडल, वायु प्रदूषण नियंत्रण तथा एरोप्लेन इमरजेंसी सिस्टम शामिल थे। बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कल्पनाशीलता ने सभी को प्रभावित किया।

प्रदर्शनी के मूल्यांकन हेतु निम्न निर्णायक उपस्थित रहे—

  • अमित शर्मा, संचालक, केमिस्ट्री सेंटर, झरिया
  • राजीव शर्मा, शिक्षक, विवेकानंद विद्यालय, बनियाहीर
  • मुनमुन बसाक, शिक्षक, विवेकानंद विद्यालय, बनियाहीर

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या गीताली सिन्हा तथा सभी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग मिला। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ाया।

अतिथियों एवं निर्णायकों ने विद्यालय एवं मंच के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए बच्चों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता परिणाम
सीनियर समूह (कक्षा 8–10)

  • प्रथम स्थान: खुशबू कुमारी — कक्षा IX
  • द्वितीय स्थान: सोमा गोराई एवं ज्योति शर्मा — कक्षा VIII
  • तृतीय स्थान (संयुक्त): राधिका मोदक एवं तनिशा कुमारी — कक्षा X और राज नंदिनी कुमारी, नैना वालिया एवं रिया सिंह — कक्षा X

जूनियर समूह (कक्षा 4–7)

  • प्रथम स्थान: आदित्य प्रताप, ऋषभ कुमार एवं अभिनंदन वर्मा — कक्षा VI
  • द्वितीय स्थान (संयुक्त): दीपिका सोनी एवं अर्पिता दत्ता — कक्षा VII और प्रिंस कुमार यादव — कक्षा VI
  • तृतीय स्थान: परिधि कुमारी साह — कक्षा IV

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *