धनबाद(DHANBAD): मानवता की उत्कृष्ट मिसाल पेश करते हुए रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद ने आज एक आपातकालीन स्थिति में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सहायता हेतु तत्परता दिखाते हुए तत्काल रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ जरूरतमंद मरीजों को तुरंत रक्त की आवश्यकता थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए संस्था के सदस्यों एवं सहयोगियों ने बिना समय गंवाए आगे बढ़कर रक्तदान किया और समय पर सहायता उपलब्ध कराई।
इस पुनीत कार्य में जिन रक्तदाताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे हैं:
राधिका पंडित, राहुल पंडित, अमन राज, प्रवीण गिरी, ऋषव एवं विष्णु महेश।
इनके द्वारा किए गए रक्तदान से जिन मरीजों को जीवनदायिनी सहायता प्राप्त हुई, उनमें शामिल हैं:
शेफाली कुमारी, बिरेंद्र हांसदा, अयान कुमार, राधा कुमारी एवं मुनिया देवी (एक रिक्शा चालक की पत्नी), जिनका हीमोग्लोबिन स्तर अत्यंत गंभीर स्थिति में मात्र 2 था।
संस्था के अध्यक्ष रवि शेखर एवं नीलकमल खवास ने बताया कि यह कोई पूर्व नियोजित शिविर नहीं था, बल्कि एक अत्यंत आपातकालीन परिस्थिति थी, जिसमें त्वरित निर्णय लेकर सहायता करना आवश्यक था। सभी रक्तदाताओं ने निस्वार्थ भाव से आगे आकर सच्ची मानवता का परिचय दिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

