माध्यमिक छात्रों ने 96 तो उच्चमाध्यमिक छात्रों ने 92 प्रतिशत अंक लाकर कुलटी ग्रीन पॉइंट स्कुल का बढ़ाया मान…

माध्यमिक छात्रों ने 96 तो उच्चमाध्यमिक छात्रों ने 92 प्रतिशत अंक लाकर कुलटी ग्रीन पॉइंट स्कुल का बढ़ाया मान…

आसनसोल(ASANSOL):पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी विधानसभा इलाके मे स्थित ग्रीन पॉइंट स्कुल के छात्र और छात्राओं ने सीबीएसई 2025 के प्रसारित हुए रिजल्ट मे अपने स्कुल का ही नही बल्कि अपने माता पिता सहित स्कुल के सिक्षक और सिक्षिकाओं व स्कुल के पुरे मैंनेजमेंट का मान बढ़ाया है और आसनसोल ही नही बल्कि पुरे राज्य मे यह साबित करने का प्रयास किया है की वह सिक्षा के क्षेत्र मे अपने स्कुल मे पठन और पाठन कर रहे छात्र और छात्राओं के बिच किसी भी तरह की कोई कमी नही रखता, वह हर परिस्थिति मे स्कूली छात्र और छात्राओं को सिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर्ता है, ग्रीन पॉइंट स्कुल के डायरेक्टर डॉक्टर राम बालक शर्मा ने अपने स्कुल के छात्र और छात्राओं के बेहतर रिजल्ट होने पर पहले तो उनके माता पिता को ढेर सारी सुभकामनाएँ दी, इसके अलावा उन्होंने स्कुल के उन सिक्षकों को भी सुभकामनाएँ दी जिनकी मार्गदर्शन पर स्कुल के छात्र और छात्राओं ने पढ़ाई मे कठिन परिश्रम किया और बेहतर से बेहतर अंक प्राप्त कर स्कुल का मान बढ़ाने का काम किया, राम बालक शर्मा ने यह भी बताया की उनके स्कुल मे माध्यमिक के एक्जाम मे कुल 176 छात्र और छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमे से 169 छात्र और छात्राएं पास हुए, जिन्होंने जिले मे 96 प्रतिशत रिजल्ट हासिल कर ग्रीन पॉइंट स्कुल का मान बढ़ाने का काम किया है, इन छात्र और छात्राओं मे 97.40 प्रतिशत अंक प्रापत कर सन्हिक गंगोपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आरुषि बर्णवाल दूसरे स्थान पर रही जबकि 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीतास चटर्जी तीसरे स्थान पर रहे, वहीं अगर हम उच्च माध्यमिक की अगर बात करें तो साइंस मे 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रणब घोष ने ग्रीन पॉइंट स्कुल का मान बढ़ाने का काम किया है, जबकि सुभम गोराई 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, वहीं तनीषा अग्रवाल 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही, रही बात कोमर्श की तो कोमर्श मे 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वृद्धि गोयल पहले स्थान पर रही, जबकि दीपा अग्रवाल 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही, वहीं 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रुपषा बिस्वास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, रामबालक शर्मा ने बताया की उच्च माध्यमिक मे कुल 190 छात्र और छात्राएं शामिल हुई थी जिनमे से 175 छात्र और छात्राएं पास हुई है.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *