
धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 11 जून को रेलवे इंस्टिट्यूट माझेरपाड़ा जगरनाथ देव मंदिर मे भगवान जगन्नाथ जी के स्नान यात्रा का आयोजन किया गया,मंदिर कमेटी के द्वारा कहा गया कि जगन्नाथ जी के स्नान यात्रा का अर्थ है देव स्नान पूर्णिमा, जो हिंदू महीना के अनुसार जेठ महीना के पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले एक पवित्र स्नान उत्सव है, यह भगवान जगन्नाथ प्रकट होने का याद में मनाई जाती है,यह अनुष्ठान भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा के प्रति भक्ति और श्रद्धा को प्रकट करते हैं, स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ बलभद्र और देवी सुभद्रा अस्वस्थ होने का लीला करते हैं, जो 14 दिनों तक दर्शन नहीं देते, जिसे अनवसर कहा जाता है, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केएस बनर्जी, टुबाई बनर्जी, बादल सरकार, टनि बनर्जी, अशोक विश्वास, वापी विश्वास, अमिताभ दास, अमिताभ बैनर्जी, प्रदीप बनर्जी, टुबाई बनर्जी, प्रणव राय, अनिल पर्वत, अभीक घोष,आदि लोग शामिल थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

