माई के आंगन में आई सौगात…”

माई के आंगन में आई सौगात…”

रांची(RANCHI):रांची की 4.31 लाख महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का तोहफा मिला। 7500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच गई। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के अनुसार 431393 महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेज दी गई है। जनवरी से मार्च तक के 7500 रुपये एकमुश्त ट्रांसफर कर दिये गये है। 308282 लाभुकों को आधार आधारित खाते में पैसा भेजा गया, वहीं 123111 लाभुकों को सीधे बैंक अकाउंट में पैसा गया। अब अप्रैल से भुगतान सिर्फ आधार लिंक्ड अकाउंट में होगा। DC मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी लाभुक आधार से खाता जोड़ें, ताकि योजना का लाभ लगातार मिलता रहे। वहीं, BDO और CO को सत्यापन फॉर्म देने व नियमपूर्वक जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। DC ने लाभुक के नाम एक संदेश दिया, “लाभुक न बनें साइबर अपराधियों का शिकार। बैंक डिटेल किसी से साझा न करें।”

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *