धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को ओवरलोड कोयला लदा ट्रक पकड़ाए जाने के मामले में जिला खनन विभाग के खान निरिक्षक बसंत उरांव ने चिरकुंडा थाना में मामला दर्ज किया है।
श्रीउरांव ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा तथा जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में खान निरीक्षक बसंत उरांव तथा आवंटित पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध चिरकुंडा थाना क्षेत्र में 29 मार्च को जांच अभियान चलाया जिसमें जोगरात पंचायत टोला में सामुदायिक भवन के समीप ट्रक संख्या डब्ल्यू.बी. 33 सी 5142 जिसपर कोयला लदा हुआ था, उक्त ट्रक को रोकने का इशारा किया गया परंतु जांच दल को देखते ही वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
ट्रक की विस्तृत जांच करने पर कोयला से संबंधित कोई परिवहन चालान, वैध कागजात आदि नहीं मिला। कोयला लदे ट्रक को घटना स्थल पर ही जब्त किया गया तथा चिरकुंडा थाना को सुपूर्द करते हुए ट्रक मालिक, ट्रक चालक एवं इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य सभी लोगों के विरूद्ध चिरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

