मां भद्र काली की नगरी चतरा से ट्रांसफर होने के बाद डीसी….

मां भद्र काली की नगरी चतरा से ट्रांसफर होने के बाद डीसी….


रमेश घोलप ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट…विकास योजनाओं को धरातल पर लागू करने और दिल से साथ देने लिए सभी का जताया आभार…

झारखंड के एक कर्तव्यनिष्ठ IAS अधिकारी रमेश घोलप ने अपने तबादले के बाद कुछ इस अंदाज में जनता ,जनप्रतिनिधि और मीडिया का आभार जताते हुए अपने अल्पकाल में किए उल्लेखनीय कार्यों का संक्षिप्त विवरण साझा किया…आप भी पढ़िए…और जानिए एक IAS अधिकारी जब दिल से किसी क्षेत्र में काम करें तो क्या क्या बदलाव ला सकता है..मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले रमेश घोलप एक गरीब परिवार से आते है,उनकी मां ने चूड़ी बेचकर उनको पढ़ाया लिखाया और और बचपन में में जिस गरीबी को उन्होंने महसूस किया है आज उस अभिशाप को दूर करने के लिए भरपूर कोशिश करते है…अपने देश की मिट्टी का क़र्ज़ कुछ इसी तरह चुकाया जा सकता है..जहां रहें देश,राज्य और समाज के विकास के लिए शत प्रतिशत योगदान ही आपको महानता की श्रेणी में खड़ा करता है…

IAS रमेश घोलप के द्वारा सोशल मीडिया में की गई पोस्ट …

ट्रांसफर… तबादला.

जोहार!🙏🏻
चतरा उपायुक्त के पद से ट्रांसफर हो गया।विगत सव्वा साल में जिले में पदस्थापन के दौरान सभी कर्मचारी, पदाधिकारियों के साथ मिलकर आम जनता, जनप्रतिनिधि और मीडिया बंधुओं के सहयोग से अपने पद को न्याय देने का प्रयास किया।समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर ग़रीब, पीड़ित, शोषित, कमजोर व्यक्ति हक़ से डीसी को मिल सके और उसकी समस्याओं का निदान हो यह भूमिका एवं प्रयास रहा।

पीवीटीजी सर्वे के माध्यम से हजारों आदिम जनजाति परिवारों का डोर टू डोर सर्वे कर उन्हें पहचान दिलाकर विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, शांतिपूर्ण लोकसभा और विधानसभा चुनाव (जिसमें कुछ बूथों पर झारखंड बनने के बाद प्रथम बार लोगों ने अपने बूथों पर मतदान किया), भव्य इटखोरी महोत्सव, जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याओं का निदान, चौकीदार नियुक्ति, पोषणसखी पुनर्बहाली, ग्राम रोजगार सेवक नियुक्ति, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से टिकदा, मेराल, डुमरिया कोटाप जैसे दूरस्थ अतिनक्सल प्रभावित रहे गाँवो/पंचायतों में योजनाओं की पहुँच, भारतमाला परियोजना, बायपास रोड निर्माण अंतर्गत भूमि अधिग्रहण में सभी रैयत/संरचनाओं का पेमेंट प्रकिया, रक्तदान के प्रति कैम्प के माध्यम से जागरूकता जैसे कई कार्य केवल टीम का सामूहिक प्रयास और सभी के सहयोग से संभव हुआ।

डीएमएफटी मद से सेकड़ो स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, शुद्ध पानी, ओपन जीम, स्टेम लैब, स्मार्ट किचन, गांवों में रोड, छह ब्लॉक में सुसज्ज बहुउद्देशीय भवन जैसे कई कार्य पूरे/प्रगति में है।

अफ़ीम की अवैध खेती करनेवालों पर विनष्टीकरण के साथ ही संलिप्त व्यक्तियों विगत एक साल में अनेक केस दर्ज किए गए, जागरूकता अभियान के साथ साथ जिले में मादक पदार्थों का सेवन करनेवाले व्यक्तियों के समुपदेशन, उपचार,उन्हें रोजगार के साथ जोड़ना, जागरूकता अभियान आदि के उद्देश्य से जिले में डिस्ट्रिक्ट ड्रग डी एडिक्शन सेंटर शुरू करने के लिए प्रक्रिया पूरी की गई है। अवैध पत्थर उत्खनन के ख़िलाफ़ प्रशाखीय मापी कर 50 करोड़ से अधिक अर्थिक दण्ड किया गया और कुछ दण्ड की प्रक्रिया में है, बालू परिवहन में भी मयूरहण्ड प्रखंड में अभीतक की सबसे बड़ी दो कारवाई हुई, कोल परियोजनाओं में फर्जी कागजातों के आधार पर स्थानीय विस्थापितों का हक मारनेवाले रैकेट का उद्भेदन कर 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई, धान अधिप्राप्ति में भी फर्जीवाड़ा करनेवाले 6 पैक्सों पर करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई। सरकारी योजनाओं में अनियमितता के आरोप में कुछ मामलों में संलिप्त पदाधिकारी, कर्मी, ठेकेदारों पर भी सख्त कानूनी/प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

सरकार की योजनाएं पारदर्शी तरीके से धरातल पर पहुंचे इसके लिए सामूहिक प्रयास का हिस्सा रहा।इस पद के माध्यम से आमजनों की सेवा करने का मौका देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं झारखंड सरकार को धन्यवाद। सहयोग के लिए सभी माननीय जनप्रतिनिधि, कर्मी, पदाधिकारी एवं चतरा वासियों का आभार! 🙏🏻
जगह बदली है, लोगों के लिए कार्य करने का प्रयास जारी रहेगा। मिलते रहेंगे!

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *