
धनबाद(SINDRI):माँ कल्याणेश्वरी स्वयं सहायता समूह द्वारा आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को रोड़ा बांध, सिंदरी दुर्गा प्रांगण में महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कुटीर उद्योग जैसे स्वेटर बुनाई, गुपचुप, आइसक्रीम और अन्य घरेलू उत्पादों को बाजार में बढ़ावा देने और उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ाने के तरीकों पर जागरूक करना था..
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदु बाला जी एवं सहयोग कर्ता 99 फाउंडेशन एवं संचालन करता सिंदरी सिटीजन, सिंदरी के शैलेंद्र द्विवेदी और दामिनी द्विवेदी के द्वारा क गई । उद्घाटन एफसीआई के सुरेन्द्र सिंह शेखावात और उनकी पत्नी ने किया। इस अवसर पर एफसीआई सिंदरी के देवदास अधिकारी भी उपस्थित रहे..

सुरेन्द्र सिंह शेखावात ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि इस तरह के प्रयासों में महिलाओं की भागीदारी 90% तक है, जो समाज में बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने समूह की महिलाओं को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी..
कार्यक्रम में और उनके सहयोगियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महिलाओं के कुटीर उद्योग के प्रयासों को प्रोत्साहित करने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ..
कल्याणेश्वरी स्वयं सहायता समूह और 99 फाउंडेशन एवं सिंदरी सिटीजन सिंदरी और उनके सभी महिला सदस्यों को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित महिला सदस्य गण
वीणा सिंह सबिता सिंह,विनीता कमारी सुषमा श्रीवास्तवक,पूनम तिवारी स्वीटी गुप्ता रिकी गुप्ता
रजीता प्रसाद सोनी उपाध्याय लखी प्राणिक पूनम देवी डॉली दास प्रीति देवी अनीता देवी सुनीता देवी रिंकी कुमारी रीता सिंह माला कुमारी इत्यादि लोग उपस्थित थी..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

