पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ जिले में नामांकन के अंतिम दिन महेशपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में तेज तरार पुलिस पदाधिकारी नवनीत हेंब्रम ने अपना नामांकन दाखिल किया. नवनीत हेंब्रम बड़े सादगी के साथ दस लोगो के साथ अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित महेशपुर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा भरा. नवनीत हेंब्रम ने कहा कि चुनौती बड़ी हैं लेकिन हमारे साथ जनता खड़ी हैं. लोगो के बीच सेवा करने जा रहे है मेरा प्रतिद्वंदी कोई नहीं है सिर्फ सेवा ही है पहले पदाधिकारी के रूप सेवा करते आए है अब जनसेवक बन कर पानी शिक्षा स्वास्थ के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेगे..
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

