महेशपुर में लगा नया समर्सेबल , वर्षों से पानी के लिए था त्राहिमाम, हुआ समाधान…

महेशपुर में लगा नया समर्सेबल , वर्षों से पानी के लिए था त्राहिमाम, हुआ समाधान…

10 वर्ष पहले बीसीसीएल ने कराया था बोरिंग, नहीं लगा था समर्शेबल

धनबाद(DHANBAD) : महेशपुर पंचायत के महेशपुर बस्ती में BCCL प्रबंधक द्वारा समरसेबल लगा दिया गया। वर्षों से महेशपुर के ग्रामीण पानी की समस्या से त्रस्त थे और लगातार ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या दूर करने की मांग की जा रही थी। आज समस्या को दूर करते हुए 10 वर्ष पहले किए गए डीप बोरिंग में BCCL प्रबंधक द्वारा समेरसेबल लगा दिया गया जिससे महेशपुर बस्ती, महेशपुर रोड साइड सहित पूरे महेशपुर में पानी की समस्या से निदान मिल जाएगा।
कार्यक्रम में मुखिया संध्या देवी ने पूजा कर कार्य शुरू कराया, मौके पर हरी साव, दिनेश महतो, अभय रजवार, रिंकु यादव, अजय सिंह, चिंटू, शंकर साव, संजय रजवार, वार्ड सदस्य विश्व नारायण सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे

विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया था निरीक्षण , किया था वादा

विधायक शत्रुघ्न महतो ने पानी की समस्या को देखते हुए समर्सेबाल के लिए किए गए डीप बोरिंग का निरीक्षण कर समस्या सुलझाने का वादा किए थे और BCCL को समर्षेबल जल्द लगाने के लिए निर्देशित किया था।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *