महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रजनी देवी ने रोहित यादव को समर्थन देने की घोषणा….

महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रजनी देवी ने रोहित यादव को समर्थन देने की घोषणा….

धनबाद(BAGHMARA): भाजपा बाघमारा मंडल की महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रजनी देवी ने रोहित यादव को समर्थन देने की घोषणा की है रजनी देवी ने अपने दर्जनों महिला समर्थकों के साथ मंगलवार की देर शाम को पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि बाघमारा का टाइगर अहंकारी हो गया है इसलिए उनके अहंकार को तोड़ना हम बाघमारा के लोगों की नैतिक जवाब देही बन गई है। भाजपा में महिलाओं की सम्मान नहीं है उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा में जितने भी महिलाएं हैं वे अपने मान सम्मान के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव को समर्थन दे ताकि बाघमारा में महिलाओं का मान सम्मान बच सके ..

वहीं रोहित यादव के करीबी पप्पू दुबे ने रजनी देवी सहित सभी महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार प्रकट किया। एक सवाल के जवाब मे पप्पू दुबे ने कहा की हमलोग कुछ नही कर रहे बाघमारा की जनता-जनार्दन खुद-ब-खुद रोहित यादव की से प्रभावित होकर जूट रहे है। 16 नवंबर से सभी पते खुद-ब-खुद खुल जाएगे की कौन कौन से लोग निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के साथ है तब मामा भगीना को दिन मे तारे नजर आएंगे..

NEWSANP के लिए बाघमारा से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *