धनबाद(DHANBAD):पाटलिपुत्र नर्सिंग अस्पताल में भर्ती मोनोशी बनर्जी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल के डॉक्टर ने तत्काल रक्त बी पॉजीटिव व्यवस्था करने के लिए मरीज परिजन से कहा l
परिजन ने सिंदरी विधायक मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता से मदद मांगते हुए जानकारी दी l शीतल दत्ता ने तुरंत हरिओम सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वरूप चौधरी से सम्पर्क किया और रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह कियाl
संस्था के अध्यक्ष ने आग्रह को स्वीकार करते हुए तुरंत धनबाद जोड़ा फाटक के पाटलिपुत्र नर्सिंग हॉस्पिटल जाकर खुद रक्तदान किया और मानव धर्म निभाएं l उनके इस नेक कार्य के लिए समर्पण एक नेक पहल संस्था के संस्थापक दीपेश चौहान,हरिओम सेवा संस्था के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह, प्रभास पाल, प्रेमांशु पाल ,सूर्य गोपाल भट्टाचार्य, शंकर दास, हारु बावरी, प्रसून दास गुप्ता , साजिद बाबू,दिलीप चौहान, विश्वजीत चक्रवर्ती, अमित ,रंजीत , आमोद ,रंजीत, अनिल , विजय दत्ता ,बबलू, राणा जी ,असित जी,मुकेश ,दिनेश , विजय ,अभय, चंदन, आदि सदस्यों ने अध्यक्ष महोदय को धन्यवाद देते हुए बधाई दिए l सभी ने कहा कि हमारे संस्था अपने क्षमता अनुसार समाज के कार्यों में अपना सहयोग करती है और आगे भी प्रयास करते रहेगी l
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

