महिला बैंक अधिकारी से मोबाइल कारोबारी ने किया दुष्कर्म…

महिला बैंक अधिकारी से मोबाइल कारोबारी ने किया दुष्कर्म…

धनबाद(DHANBAD): महिला बैंक अधिकारी के साथ बैंक मोड़ के मोबाइल कारोबारी ने दुष्कर्म किया। घटना 12 जुलाई की है। हीरापुर निवासी महिला के फ्लैट में उनके साथ जोर-जबर्दस्ती की गई। पीड़िता ने धनबाद थाने में मंगलवार को मामले की शिकायत की। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। महिला ने शिकायत में कहा कि वह 2022 में बैंक मोड़ में राजीव वर्मा की दुकान में मोबाइल खरीदने के लिए गई थीं। वहीं उनकी मुलाकात कोइरीबांध के प्रयागराज स्मृति भवन निवासी राजीव वर्मा से हुई थी। राजीव का बैंक मोड़ पर्ल टावर में भी फ्लैट है।

मुलाकात के बाद राजीव उनसे बात करने लगा। इस बीच 2022 में उनका दूसरे जिले में तबादला हो गया। जून-2023 में राजीव उनका जन्मदिन मनाने की बात कहकर उनके कार्यस्थल वाले जिले में पहुंच गया। वह केक के साथ खाने-पीने की चीज लेकर पहुंचा। इस दौरान धोखे से कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा मिला कर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उनके साथ उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान उनके फोटो और वीडियो भी बना लिए गए। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले रुपए: महिला बैंक अधिकारी का आरोप है कि फोटो और वीडियो दिखाकर कहा कि यदि किसी को बताया तो फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। राजीव ने यह भी कहा कि वह उनसे प्यार करता है और भविष्य में समाज के सामने उनसे शादी करेगा। जब उन्होंने शादी से इनकार कर दिया तो वह कहने लगा कि तुम मेरी नहीं होगी तो मैं तुम्हें किसी और का भी नहीं होने दूंगा। 2024 में उनका तबादला वापस धनबाद हो गया। इसके बाद राजीव ने फोटो और वीडियो दिखाकर उनका आर्थिक शोषण भी किया। एक-दो बार जबरन संबंध भी बनाया। फेक आईडी बना किया फोटो-वीडियो वायरल: महिला अधिकारी का आरोप है कि राजीव ने फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनका फोटो प्रोफाइल में लगा दिया। इन एकाउंटों ने उनके फोटो और वीडियो भी वायरल किए। उन्होंने इन आईडी के खिलाफ साइबर थाने में भी लिखित शिकायत की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *