
महिला चौपाल में विकास का एजेंडा, महिला सुरक्षा, कचरा निपटारण, और स्ट्रीट लाइट पर चर्चा
महिला चौपाल में महिलाओं ने गिनाईं शहर की समस्याएं
धनबाद(DHANBAD): शहर में महिला सहभागिता को लेकर रविवार को महिला चौपाल के माध्यम से एक अनोखा प्रयोग किया गया। कार्यक्रम में मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने कहा कि शहर के विकास में महिला और पुरुष दोनों की भूमिका बराबर है। उन्होंने कहा कि दोनों रथ के दो पहिए हैं, किसी एक के बिना विकास संभव नहीं है।
रवि बुंदेला ने बताया कि वे वर्षों से रवि बुंदेला फाउंडेशन के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे हैं और आगे भी जनभागीदारी के साथ शहर के विकास के लिए काम करेंगे।
महिला चौपाल के दौरान महिलाओं ने शहर से जुड़ी जमीनी समस्याओं को सामने रखा। महिलाओं ने कचरा जमाव, स्ट्रीट लाइट की कमी, बुजुर्गों के लिए सुगम व्यवस्थाएं, महिलाओं के लिए लीगल एड और कराटे क्लास जैसी आत्मरक्षा प्रशिक्षण व्यवस्था की मांग रखी।
रवि बुंदेला ने कहा कि लीगल एड, कचरा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर वे अपनी क्षमता अनुसार पहले से ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनता उन्हें मेयर चुनती है, तो इन सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने धनबाद को बेहतर और सुरक्षित शहर बनाने के लिए सामूहिक भूमिका निभाने की शपथ ली। महिला चौपाल को शहर में महिला-अनुकूल और सहभागितापूर्ण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

