महिला को हाथी ने सूंड में लपेटकर हवा में उछाला, फिर…

महिला को हाथी ने सूंड में लपेटकर हवा में उछाला, फिर…

झारखंड(JHARKHAND) : जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों के इस हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मारंगलोइया गांव निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान अन्य महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन महिलाएं जंगल में महुआ चुनने गयी थी। इसी दौरान अचानक लगभग 17 से 18 की संख्या में हाथी वहां पहुंच गए। इनमें से एक हाथी आक्रामक हो गया और महिला सुनीता देवी को सूंड में लपेटकर हवा में उछाल दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अन्य महिलाएं हाथियों को देखकर किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर हल्ला मचाते हुए पहुंचे। इसे देखकर हाथी जंगल में भाग गए। इसके बाद घायल महिला को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इस संबंध में रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घायल महिला के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद की है। प्रावधान के तहत महिला के बेहतर इलाज के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *