धनबाद (DHANBAD ): BSS महिला कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज खुलते ही बाहरी दीवारों पर एक सिरफिरे आशिक द्वारा अपनी प्रेमिका से माफी मांगते हुए पोस्टर चिपकाए गए मिले।
बताया जा रहा है कि युवक ने ‘डिम्पी’ नाम की युवती से माफी मांगते हुए कई पोस्टर लगाए थे, जिससे कॉलेज परिसर में चर्चा का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और सभी पोस्टरों को तुरंत हटाकर फेंक दिया गया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. करुणा ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि महिला शिक्षण संस्थान के बाहर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने और रात के समय कॉलेज के आसपास संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही जा रही है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

