महिलाकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोप में सिंफर के मुख्य वैज्ञानिक जबरन रिटायर…

धनबाद(DHANBAD): महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार के आरोप में सिंफर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सिंह को जबरन रिटायर कर दिया गया। डॉ अशोक को जबरन रिटायर संबंधी आदेश सिंफर के कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एसएस मंडल की ओर से जारी किया गया है। 22 अप्रैल 2024 की तिथि से उन्हें जबरन रिटायर किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ अशोक कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति की राशि में से पांच प्रतिशत कटौती का भी आदेश जारी किया गया है। लिखा गया है कि उक्त राशि शिकायतकर्ता महिला को मुआवजा के रूप में दी जाएगी। आदेश है कि यौन उत्पीड़न संबंधी कानून के अनुसार पीड़ित महिला यानी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला को दिया जाए। मालूम हो कि मामला सिंफर के डिगवाडीह कैंपस से संबंधित है। वहीं एक महिलाकर्मी ने डॉ अशोक कुमार सिंह के खिलाफ दुर्व्यवहार (यौन उत्पीड़न की शिकायत) की शिकायत की थी। मामले की जांच सीएसआर की टीम ने की थी। आदेश में लिखा गया है कि मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी मुख्य वैज्ञानिक के खिलाफ जांच अधिकारी ने मेजर पेनाल्टी की अनुशंसा की। उक्त अनुशंसा के आलोक में सीएसआईआर के सक्ष्म पदाधिकारी ने सिंफर को कार्रवाई का निर्देश दिया। सिंफर के एक मुख्य वैज्ञानिक के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की सिंफर में वैज्ञानिकों के बीच चर्चा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *