महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा की सराहनीय पहल…

महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा की सराहनीय पहल…

“The 10 Screenings Women Should Know” बुकलेट का हुआ लोकार्पण

झरिया(JHARIA): Breast Cancer Awareness Month 2025 के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। शाखा की ओर से तैयार की गई मुफ़्त ई-बुकलेट “The 10 Screenings Women Should Know” का लोकार्पण शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा द्वारा किया गया।

यह बुकलेट महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने, नियमित जांच के महत्व को समझाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसमें विश्वसनीय चिकित्सकीय स्रोतों से प्राप्त उपयोगी जानकारियाँ संकलित की गई हैं, जिससे महिलाएँ अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हो सकें।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि यह ई-बुकलेट मंच के सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है और “स्वस्थ नारी – सशक्त समाज” की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी ही जीवन की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस बुकलेट का संकलन विवेक लिल्हा, पूर्व अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा किया गया है। उन्होंने विभिन्न प्रामाणिक चिकित्सा स्रोतों से जानकारी एकत्रित कर इसे सरल, समझने योग्य और उपयोगी रूप में प्रस्तुत किया है।

शाखा संयुक्त सचिव सन्नी अग्रवाल ने इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा — “हम आशा करते हैं कि यह छोटा सा प्रयास समाज में अधिक समझ, संवेदना और साहस को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, ताकि हम सब मिलकर कैंसर के विरुद्ध इस सामूहिक लड़ाई को और मज़बूत बना सकें।”

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि झरिया शाखा आगे भी समाजहित में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखेगी।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *