महिलाओं के लिए गुड न्यूज! 20 लाख ‘मंईयां’ को एकसाथ मिलेंगे 7500 रुपये…

महिलाओं के लिए गुड न्यूज! 20 लाख ‘मंईयां’ को एकसाथ मिलेंगे 7500 रुपये…

झारखंड(JHARKHAND):झारखंड की 20 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि जारी की जाएगी। इन्हें तीन महीनों की 7500 रुपये की राशि एक साथ दी जाएगी। इससे पहले 38 लाख महिलाओं को होली से पहले ही जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त दी जा चुकी है। राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना की नियमावली में बदलाव करने जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी।

कैबिनेट में झारखंड कारा व सुधारात्मक विधेयक समेत अन्य विधेयक और 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर भी मंजूरी मिलेगी। सूत्रों की मानें तो इन 20 लाख महिलाओं को अप्रैल से 2500 की किस्त, तभी मिलेगी जब उनका खाता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से एक्टिवेट होगा। साथ ही, उनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा। बैंकों में लगातार डीबीटी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सेविकाओं को सत्यापन के काम में लगाया गया है। इसमें ऐसी महिलाओं को समस्या हो रही है, जिनका एक से अधिक बैंकों में खाता है या फिर डीबीटी के माध्यम से दूसरे बैंक से लाभांवित होती रही हैं। दूसरे जिलों के बैंक होने के भी मामले सामने आ रहे हैं।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *