कतरास(KATRAS):पुलिस प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सर्च ऑपरेशन मे पुलिस के जवानों के द्वार आशाकोठी स्थित सभी घरों में पर जम कर बवाल काटा गया । सामनों टीवी फ्रिज, एसी कूलर की तोड़ फोड़ की गई।आधा दर्जन से अधिक चारपहिया वाहनों तथा दर्जन भर मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कारू यादव के घर पर खड़ी चारपहिया वाहन,दो पहिया वाहन,एसी,टीवी,कूलर बेड अलमीरा घर पर रखी एक एक चीज को पीट कर तोड़ दिया गया घर पर लगी हुई सीसीटीवी को तोड़ दिया और उसमें लगे डीवीआर को भी तोड़ कर अपने साथ ले गई। महिलाओं का ये भी आरोप है कि घर पर रखी नकदी और सोने चांदी के जेवरों को भी अपने साथ ले गई है..
तक कि घर पर रखे राशन को भी इधर उधर फेंक दिया। वही शेख गुड्डू के समर्थक शेख डब्लू के बड़े भाई शेख खालिद को भी पुलिस अपने साथ पूछ ताक्ष के लिए थाने ले आई है। वहां भी पुलिस के जवानों ने बर्बरता की घर की महिलाओं के साथ मार पीट की गई है। घर पर खड़ी दो चार पहिया वाहन को भी पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस ने शेख व के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और उसके द्वार को भी अपने साथ लेकर चली गई..
NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

