सिंदरी(SINDRI): महाशिवरात्रि का पवन पर्व कोयलांचल के सिंदरी में अपार श्रद्धा ,भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के शहरपुरा शिव मंदिर, रांगामाटी शिव मंदिर,जय माता दी मंदिर, रोड़ा बांध, मनोहर टांड़,डोमगढ, गौशाला, नागेश्वर मंदिर के अलावा सभी शिवालियों में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सिंदरी गायत्री ज्ञान मंदिर में भी तीन कुड़िए हवन जाप पूजा पाठ विभिन्न कार्यक्रम के साथ प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम किया गया। विभिन्न मंदिरों में महाप्रसाद भी लोगों को ग्रहण कराया गया।
जिनमें युवा, महिलाएं ,बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था ।रंग बिरंगी लाइटों, फूल मालाओं और धार्मिक प्रतीकों से सजे मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।प्रत्येक भक्त घंटानाद करते हुए मंदिर में प्रवेश कर रहा था। मंदिरों में सारा दिन भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक , भस्म- बेलपत्र से सिंगार और महा आरती की जा रही थी। भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र माने जानेवाले इस दिन उपवास,विशेष प्रार्थनाएं,भजन ,पूजन किया जाता है।
संध्या 4:00 बजे शिव बारात सह शोभायात्रा रोड़ाबाध स्थित थानेश्वर मंदिर से निकाली गई। रथ पर भगवान शिव विराजमान थे । गाजे -बाजे, ढोल नगाड़े के साथ नाचते झुमते भूत- पिशाच संग श्रद्धालु बाराती के रूप में आगे -आगे चल रहे थे। जगह-जगह बारातियों का स्वागत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया। बारात कल्पना टॉकीज गोलंबर से सिंदरी मुख्य मार्केट होते हुए एसीसी गेट स्थित संकट मोचन मंदिर पहुंची, जहां पंडित संतोष पांडेय द्वारा मंत्रोच्चारण करते हुए शिव -पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। उपरांत सभी भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम सपरिवार शामिल थे। इसके अलावा कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
आयोजनकर्ता में मुख्य रूप से ए के सिन्हा, सुनील कुमार शर्मा, उप्पल चौबे, राजू श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, नीरज सिंह, विनोद सिंह, काली दमन महतो के साथ बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
