महारानी एलिजाबेथ के बाद PM मोदी को मिला बड़ा पुरस्कार

महारानी एलिजाबेथ के बाद PM मोदी को मिला बड़ा पुरस्कार

PM नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान, GCON (‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। PM मोदी नाइजीरिया का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले विश्व की दूसरी बड़ी शख्सियत बन गये हैं। इससे पहले विदेशी हस्ती महारानी एलिजाबेथ को 1969 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि ”मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं। भारत और नाइजीरिया के संबंध आपसी सहयोग, सद्भाव और परस्पर सम्मान पर आधारित हैं, दो जीवंत लोकतंत्र और गतिशील अर्थव्यवस्था के रूप में हम मिलकर दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहे हैं।” यहां याद दिला दें कि PM नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के न्योते पर अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे थे। राष्ट्रपति ने अबुजा एयरपोर्ट पर PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। PM मोदी नाइजीरिया के बाद ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, और अंत में गुयाना का दौरा करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *