महाराज अग्रसेन जी के जीवन मूल्यों से परिचित होने का अवसर” – दिनेश शर्मा…

महाराज अग्रसेन जी के जीवन मूल्यों से परिचित होने का अवसर” – दिनेश शर्मा…

झरिया(JHARIA):महाराज अग्रसेन जयंती 2025 के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए “चरित्र चित्रण प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाराज अग्रसेन जी के जीवन, आदर्शों एवं उनके व्यक्तित्व से परिचित कराना है, ताकि युवा पीढ़ी प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक योगदान दे सके।

प्रतियोगिता का विषय “महाराज अग्रसेन जी का चरित्र चित्रण” निर्धारित किया गया है। प्रतिभागी अधिकतम 200 शब्दों में अपनी प्रविष्टि हिंदी अथवा अंग्रेजी – किसी भी भाषा में लिख सकते हैं। लेखन हस्तलिखित होना चाहिए और इसे रूल्ड पेपर पर तैयार कर 24 सितम्बर 2025 तक WhatsApp नंबर 6203579177 पर भेजना अनिवार्य होगा।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि शीर्ष तीन श्रेष्ठ प्रविष्टियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों की लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें “महाराज अग्रसेन जी के जीवन मूल्यों से परिचित होने का अवसर” भी प्रदान करेगी।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *