सिंदरी(SINDRI): विगत दिनो देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा किए गए अपमान के विरोध में रविवार को बलियापुर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ममता बनर्जी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी की सुपुत्री डॉ निशी महतो भी सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे सबो ने राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की ।सभी ने ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

