महापौर निर्वाचित होने के बाद संजीव सिंह ने झरिया में किया पूजा-अर्चना, विधायक रागिनी सिंह रहीं साथ…

महापौर निर्वाचित होने के बाद संजीव सिंह ने झरिया में किया पूजा-अर्चना, विधायक रागिनी सिंह रहीं साथ…

झरिया/धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित होने के उपरांत संजीव सिंह ने शनिवार को झरिया पहुंचकर आस्था और श्रद्धा के साथ विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं।

सबसे पहले दोनों ने झरिया स्थित श्री खाटू श्याम धाम में विधिवत आरती-पूजन में भाग लिया और भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद झरिया 4 नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित माँ काली मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

महापौर संजीव सिंह ने इस दौरान कहा कि जनता के आशीर्वाद से मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने समस्त कोयलांचल वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की तथा कहा कि धनबाद और झरिया के सर्वांगीण विकास के लिए वे सतत प्रयासरत रहेंगे।

मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने महापौर और विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर आशा जताई।

यह कार्यक्रम आस्था, कृतज्ञता और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *