धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने वार्ड संख्या 23, 24 सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया।
उन्होंने वार्ड संख्या 23 के बूथ संख्या 13 व 14, वार्ड संख्या 24 के बूथ संख्या 3 व 4 तथा अन्य वार्ड के बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार के साथ आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

