महान सांस्कृतिक व प्राकृतिक पर्व है सरहुल : जयमंगल…

महान सांस्कृतिक व प्राकृतिक पर्व है सरहुल : जयमंगल…

सरना स्थल दुगदा में सरहुल पूजा समिति के तत्वाधान में धूमधाम से सरहुल मनाया गया.

बोकारो(BOKARO): सरना स्थल दुगदा में सरहुल पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में नायके हड़ाम रघु मुर्मू, प्रदीप हेम्ब्रम व मांझो मुर्मू ने मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, समिति अध्यक्ष दुखन मुर्मू, सचिव रंजीत हांसदा, जीतन मुर्मू समेत अन्य से रीति-रिवाज के अनुसार पूजा करायी. विधायक ने कहा कि सरहुल महान सांस्कृतिक व प्राकृतिक पर्व है. आदिवासी समुदाय द्वारा देश, प्रदेश समेत क्षेत्र की सुख- शांति व समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व फसल की कामना की जाती है. विधायक ने पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासियों के साथ नगाड़ा व मांदर बजाया और नृत्य किया. इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया. झांकी भी निकाली गयी, जो पारटांड़ परसाडीह होते हुए सिदो-कान्हू चौक पहुंची. यहां आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अरिचली एनेज सेरेंग के बाद प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता संतन सिंह, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, मंटू महथा, उपस्थित थे. आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष दुखन मुर्मू, सचिव रंजीत हांसदा, ज्योति टूडू, रामकुमार मुर्मू, गुप्ता मुर्मू, सोहन सोरेन, समाज सेवी अशोक आर्डी, ब्रह्मदेव हेंब्रम, जीतन मुर्मू, असनी मांझी, हीरा सोरेन, जितन मुर्मू, बाणेश्वर किस्कू, ईश्वर टूडु, रोहन सोरेन, हीरा सोरेन, विनोद मुर्मू, नंदू सोरेन लखेंद्र नाग, धनेश्वर सोरेन, रामू सोरेन, जग्गू मुर्मू का योगदान रहा.

बोकारो थर्मल में धूमधाम से मनाया गया सरहुल
बोकारो थर्मल
. बोकारो थर्मल स्थित जाहेर थान में मंगलवार को आदिवासी सरना समिति के तत्वाधान में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. मुख्य पाहन गुलेश्वर उरांव और धनेश्वर उरांव पूजा की और पांच मुर्गों की बली दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाना हम सभी का कर्तव्य है. प्रकृति की रक्षा करना आवश्यक है. पर्यावरण से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है, सरहुल पर्व यही सीख देता है. मौके पर डीवीसी के डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर, सीताराम सोरेन, सरहुल पूजा कमेटी के अध्यक्ष ध्रुवा मांझी, जहरु उरांव, अरमो के पूर्व मुखिया मनीराम मांझी, झरीलाल हांसदा, मोतीलाल बेसरा, जोधन बास्के, रीतलाल महतो, हेमलता किस्पोट्टा, प्रभा टोप्पो, सुनीता मिंज, मुखिया चंद्रदेव घांसी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

जुलूस निकाला, थिरके लोग
मौके पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला और मुख्य सड़कों का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल महिलाएं व अन्य लोग मांदर की थाप पर थिरके. जुलूस में अरमो, लुकूबाद, हथबजवा आदि गांवों के सैकड़ों लोग भी शामिल थे. जुलूस के दौरान स्थानीय पुलिस टीम तैनात थी. जुलूस में शामिल लोगों के बीच शरबत और चना का वितरण बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की अंबेडकर शाखा की ओर से बीओआइ शाखा के बीच किया गया. इसमें राम प्रसाद राम, विजय कुमार राम, राम पुकार राम, बादल राम, बबलू राम, विक्की कुमार, रामेश्वर रविदास, विक्रम कुमार, रंजन कुमार, मालती देवी, राधा देवी, मंजु देवी, तेतरी देवी, धनवा देवी, सुनीता देवी आदि शामिल थे.

NEWSANP के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *