धनबाद(DHANBAD): झामुमो धनबाद महानगर संयोजक प्रमुख मन्टु कुमार चौहान के नेतृत्व मे केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी जी की उपस्थिति मे सिंदरी नगर कमिटी का गठन / पुनर्गठन के लिए दावेदारी पेश की गई जिसमे सिंदरी नगर अंतर्गत वार्ड नं 53,54,55 एवं नगर अंतर्गत पूर्वपदाधिकारी, झा. को. म. यु. के पदाधिकारी, वार्ड के पूर्व पदाधिकारी इस बैठक मे शामिल हुए सभी ने अपना अपना पक्ष रखते हुए पद के लिए दावेदारी किया.जिसमे अध्यक्ष पद के लिए 7 लोगो ने दावा पेश किया, उपाध्यक्ष पद के लिए 3लोगो ने दावा पेश किया सचिव के लिए 2लोगो ने दावा पेश किया, वहीँ मिडिया प्रभारी के लिए 1लोग ने दावा पेश किया.बैठक मे उपस्थित झामुमो धनबाद महानगर के संयोजक मंडली सदस्य मिहिर दत्ता, रामु मंडल, बंटी सिंह, राजु प्रामाणिक, टिंकू सरकार, राजेश तुरी, पूर्व केंद्रीय सदस्य सोहन सोरेन, देवन मण्डल, चमकलाल सिंह,मलायचंद्र महतो,जगदीश हसन्दा, पशुराम सिंह, अशोक महतो, फागु प्रामाणिक, अशोक चंद्रा, श्यामलाल हेमब्रम, नितीश सिन्हा, सोनू खान, रोहित मंडल, सुभानकर मंडल संग अन्य उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

