महात्मा गांधी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, वार्ड 54 से अनामिका पार्षद प्रत्याशी घोषित…

महात्मा गांधी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, वार्ड 54 से अनामिका पार्षद प्रत्याशी घोषित…


सिंदरी(SINDRI): महात्मा गांधी की शहादत दिवस के अवसर पर ज्ञान विज्ञान समिति एवं जनवादी महिला समिति (एडवा) द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव भोला नाथ राम एवं जनवादी महिला समिति (एडवा) की सिंदरी नगर अध्यक्ष सविता देवी ने वार्ड संख्या 54 से अनामिका को पार्षद प्रत्याशी के रूप में घोषित किया।
घोषणा के बाद पार्षद प्रत्याशी अनामिका ने कहा कि यदि वे निर्वाचित होती हैं तो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिचौलियों के माध्यम से कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा और सभी विकास कार्य पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे।

उन्होंने धनबाद–सिंदरी के यात्रियों के लिए नगर निगम क्षेत्र में रिंग बस सेवा शुरू कराने की मांग उठाने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने बताया कि ज्ञान विज्ञान समिति एवं जनवादी महिला समिति द्वारा सिंदरी क्षेत्र में लगातार जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें नेत्र चिकित्सा शिविर, नेत्रदान शिविर, मेडिकल शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा सामाजिक मुद्दों एवं बेरोजगारी को लेकर अंकेक्षण का कार्य भी किया गया है।

अनामिका ने कहा कि वे निर्वाचित होने पर वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य को उन्होंने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सिंदरी मेवाड़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिए जन आंदोलन के माध्यम से प्रबंधन से मांग की जाएगी।

कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान समिति के हेमंत कुमार जयसवाल, शकीला बानो, नगर सचिव मुकेश कुमार, एडवा की सिंदरी नगर अध्यक्ष सविता देवी सहित रंजू प्रसाद, सीमा मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार स्वेन, प्रसन्ना राव, बबीता देवी, लीलावती देवी, लालवती देवी, विभा सिंह, उर्मिला टुडू, राज नारायण तिवारी, जगन्नाथ साहू, जयंती मिश्रा, शिबू राय, प्रमोद सिंहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *