महात्मा गांधी जी के विचारों पर युवाओं का संवाद, मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा संगोष्ठी आयोजित…

महात्मा गांधी जी के विचारों पर युवाओं का संवाद, मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा संगोष्ठी आयोजित…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के तत्वावधान में 30 जनवरी शहीद दिवस के अवसर पर युवा संवाद एवं विचार संगोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों से जोड़ते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लील्हा द्वारा निभाई गई। संगोष्ठी में कक्षा 11 एवं उससे ऊपर के कुल 27 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “आज के युवाओं के लिए गांधी” तथा “आधुनिक समय में अहिंसा की प्रासंगिकता” जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों के विचारों की मौलिकता, विषय-समझ एवं प्रस्तुति शैली के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें लवली आनंद ने प्रथम, अदिति साव ने द्वितीय तथा सिमरन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक चैतन्य अग्रवाल, यश अग्रवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत्य, अहिंसा एवं सेवा के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *