महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने नाग देवी मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद एवं झरिया व फूसबंगला क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान….

महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने नाग देवी मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद एवं झरिया व फूसबंगला क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान….

झरिया(JHARIA): झरिया विधायक सह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने फुंसबंगला के गुलज़ार मुहल्ला, भागा मोड़ व राज ग्राउंड इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया..

इस दौरान स्थानीय लोगों से आगामी 20 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। साथ ही सिंह ने कहा कि जनता अपने लिए एवं अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें, ताकि झरिया के विकास और तेजी से हो सके..

वही सिंह ने भागा मोड़ निवासी जगदीश अग्रवाल, श्याम जी व वार्ड 44 के पार्षद विक्रमा यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और स्थानीय लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने भागा मोड स्थित श्री श्री नाग देवी मंदिर में मत्था टेककर झरियावासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी को छठ की शुभकामनाएं दी..

मौके पर उमाशंकर सिंह, रवींद्र पासवान, राजकुमार दुबे, अशोक केसरी, अशोक यादव, संजय यादव, पप्पू सिंह और अर्जुन अग्रवाल, मो. शफी, मो. कलाम, मो. कासिम, जावेद खान, मुख़्तार अंसारी, मो. लिली, शालम, दिलजीत, राज़ी और सरवर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *