महाकुम्भ, दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे से सचेत हुई रेलवे अब ट्रेनों मे सफर करने के लिये यात्रियों को करने होंगे रेलवे के इन नियमों का पालन…

महाकुम्भ, दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे से सचेत हुई रेलवे अब ट्रेनों मे सफर करने के लिये यात्रियों को करने होंगे रेलवे के इन नियमों का पालन…

आसनसोल(ASANSOL): नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 16 पर शनिवार रात प्लेटफार्म शिफ्ट करने के चक्कर में भीड़ बेकाबू हो गई और अचानक से भगदड़ मच गई और उस भगदड़ ने करीब 18 लोगों की जान चली गई, ऐसे मे रेलवे की दो सदस्यीय टीम मामले की जाँच कर रही है, इसी जाँच के दौरान देश के तमाम रेलवे स्टेशनो पर सुरक्षा वेवस्था काफी बढ़ा तो दी ही गई है, साथ मे प्लेटफार्म मे प्रवेश करने व ट्रेनों मे चढ़ने तक के कई नियमों मे बदलाव भी कर दीये गए हैं, वह इस लिये की जो घटना घटी वह घटना दोबारा भविष्य मे ना घटे, खासकर महाकुम्भ जाने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.

पूर्व रेलवे के सियालदह, हावड़ा, बर्दवान और आसनसोल सहित रेलवे के कई अन्य स्टेशनों के दौरे रेल अधिकारीयों के द्वारा किये गए आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भी डीआरएम चेतनानन्द सिंह रेलवे के अन्य अधिकारीयों व रेलवे सुरक्षा बलों के साथ आसनसोल के एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर सात नंबर प्लेटफार्म का दौरा किये इस दौरान उन्होने तमाम प्लेटफार्म की वेवस्थाओं को सुचारु रूप से देखा और उन्होंने रेल यात्रा मे हुए बदलाव के बारे मे बताते हुए यह कहा की दिल्ली मे जिस तरह से घटना घटी है वह घटना दोबारा ना घटे जिसके लिये रेलवे द्वारा कुछ ऐसे कदम उठाए गए हैं जिस कदम से ट्रेन मे सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी असुविधा तो होगी पर उनको सुरक्षा जरूर मिलेगी वह दिल्ली जैसे घटनाओं का शिकार नही होंगे, उन्होंने होली, दुर्गापूजा, कालीपूजा, छठ जैसे त्योहारों पर रेलवे द्वारा लागू किये जाने वाले नियमों मे थोड़ा बदलाव करते हुए स्टेशन के बाहर एल होल्डिंग एरिया का निर्माण किया है, जहाँ महाकुम्भ जाने वाले यात्री होल्ड करेंगे, जिसके बाद जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचेगी ठीक उसके बाद यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बिच उनको प्लेटफार्म तक लाईन मे लगाकर ले जाया जाएगा और सुरक्षित तरीके से एक -एक कर उनको ट्रेन के बोगियों मे प्रवेश करवाया जाएगा, जिससे दिल्ली जैसी घटनाएँ नही होंगी, उन्होने कहा अन्य त्योहारों पर रेलवे द्वारा यह नियम लागु करते हुए होल्डिंग एरिया प्लेटफार्म पर ही बनवाया जाता था, पर इस बार दिल्ली हादसे और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए होल्डिंग एरिया प्लेटफार्म पर नही बनवाकर स्टेशन के बाहर बनवाया गया, उन्होंने कहा कुछ दिनों से महाकुम्भ स्नान के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हर रोज ट्रेनो मे सफर कर रही हैं, श्रद्धालुओं को रेलवे द्वारा और भी सुविधा उपलब्ध करवाने के उदेश्य से तीन विशेष तो एक स्पेशल ट्रेन खोली गई है, जो कुछ इस प्रकार है.

03105 सियालदह-टुंडा कुंभ मेला स्पेशल सियालदह से 21.02.2025 को 08:10 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन 06:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। 03106 टूंडला-सियालदह कुंभ मेला स्पेशल टूंडला से 22.02.2025 को 11:20 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन 13:00 बजे सियालदह पहुंचेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, एनएससी बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, हज़ारीबाग़ रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज जंक्शन, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा जंक्शन पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित सुविधाएं होंगी।

03063 और 03035 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 15.02.2025, 22.02.2025 और 23.02.2025 को 19:35 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 19:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। 03064 और 03036 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 17.02.2025, 24.02.2025 और 25.02.2025 को 03:00 बजे टूंडला से रवाना होगी और अगले दिन 02:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, एनएससी बोस जे गोमो, पारसनाथ, हज़ारीबाग़ रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज जंक्शन, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा जंक्शन पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच होंगे।

03505 और 03561 आसनसोल-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल आसनसोल से क्रमशः 18.02.2025 और 21.02.2025 को 11:15 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन 07:00 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी । 03506 एवं 03562 टूण्डला जं. – आसनसोल कुंभ मेला स्पेशल क्रमशः 19.02.2025 और 22.02.2025 को 11:40 बजे टूंडला जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन 09:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल जंक्शन, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे। 01903 आगरा कैंट-कोलकाता कुंभ मेला स्पेशल दिनांक 17.02.2025, 20.02.2025 और 24.02.2025 को 20:00 बजे आगरा कैंट से रवाना होगी और अगले दिन 22:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

01904 कोलकाता-आगरा कैंट कुंभ मेला स्पेशल दिनांक 19.02.2025, 22.02.2025 और 26.02.2025 को 05:00 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 08:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन फतेहाबाद, बाह, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्यायजंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान स्टेशन पर अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच होंगे।

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *