महाकुंभ जाने के लिए स्टेशनों पर उमड़ रहीं है महा जन सैलाब… सुरक्षित यात्रा के लिए व्यवस्था में जुटा रेलवे और जिला प्रशासन…

महाकुंभ जाने के लिए स्टेशनों पर उमड़ रहीं है महा जन सैलाब… सुरक्षित यात्रा के लिए व्यवस्था में जुटा रेलवे और जिला प्रशासन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जानेवाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. धनबाद से चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलीं. इनमें से दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें धनबाद स्टेशन से खुली। जबकि दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेन धनबाद हो कर गुजरी. रात 11 बजे खुली महाकुंभ स्पेशल की ब्रेक वैन में भी महिलाएं चढ़ गयी. कई कोचों के शौचालयों के दरवाजा तक के बाहर यात्री बैठ गए. इससे दूसरे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. आस्था का जनसैलाब कम नहीं हो रहा है।

अनाउंसमेंट का यात्रियों पर कोई असर नहीं : धनबाद

स्टेशन पर आरपीएफ के टीम के साथ ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के आने की सूचना और धैर्य बनाये रखने की लगातार अपील की जा रही है, लेकिन यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. ट्रेनों के आने पर उसमें चढ़ने की यात्रियों में होड़ मच जा रही है. इसमें कई लोगों को चोटें भी लग रही हैं. इसकी परवाह किये बिना लोग बस किसी तरह ट्रेन में सवार हो जाना चाह रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी महिला व बच्चों को हो रही है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *