महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिला फिल्म का ऑफर…

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिला फिल्म का ऑफर…

फुटपाथ पर रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा को फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है. फिल्मकार सनोज मिश्रा ने अपनी आने वाली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का ऑफर दिया. मोनालिसा और उसके परिवार ने फिल्म करने पर सहमति जताई है…

इस फिल्म में मोनालिसा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल अदा करेंगी. इस फिल्म की शूटिंग पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग जगहों पर अप्रैल से जून तक होगी.ये फिल्म अक्टूबर या नवंबर में रिलीज होगी.

शूटिंग से पहले मोनालिसा लेंगी एक्टिंग की ट्रेनिंग
शूटिंग से पहले तीन महीने तक मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. मोनालिसा और उसके पिता महाकुंभ में प्रशंसकों द्वारा लगातार परेशान किए जाने की वजह से अपने घर मध्य प्रदेश के महेश्वर चले गए हैं. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और उनकी टीम दो दिन बाद महेश्वर पहुंचकर मोनालिसा और उनके परिवार वालों से मुलाकात करेंगे.महेश्वर में ही उनके साथ साइनिंग कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा…

मोनालिसा तक कैसे पहुंचे डायरेक्टर
डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा का इंटरव्यू देखने के बाद उसे तलाशते हुए प्रयागराज महाकुंभ आ पहुंचे हैं. यहां उनकी परिवार के सदस्यों से उनकी मुलाकात हुई. परिवार के सदस्यों ने सनोज मिश्रा की मोबाइल फोन पर बातचीत मोनालिसा और उसके पिता से कराई है….

फिल्म के ऑफर पर खुश हैं मोनालिसा
सनोज मिश्रा के मुताबिक फिल्म में काम मिलने का ऑफर सुनकर मोनालिसा और उसका परिवार बेहद खुश व उत्साहित है. उनके मुताबिक इस फिल्म में काम मिलने के बाद मोनालिसा के परिवार की गरीबी खत्म होगी और आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी. मोनालिसा की दादी का कहना है कि फिल्मों में काम मिलने से उनकी पोती की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो जाएगी.

सनोज मिश्रा का कहना है कि उन्होंने वायरल वीडियो में मोनालिसा की सादगी देखी. उन्होंने बताया कि वो मोनालिसा की सादगी देखकर प्रभावित हुए और अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में काम देने का फैसला किया. उनके मुताबिक बेहद साधारण परिवार की लड़की अब सिल्वर स्क्रीन पर भी चमकती हुई नजर आएगी.

मोनालिसा की सादगी पर क्या बोले डायरेक्टर

सनोज मिश्रा का कहना है कि मोनालिसा की मुस्कुराहट काफी प्रभावित करने वाली है. वह बिना मेकअप के ही खूबसूरत लगती है और वह कुछ भी बनावटी नहीं करती. सनोज मिश्रा के मुताबिक बॉलीवुड के तमाम दूसरे लोग भी मोनालिसा की खूबसूरती और सादगी से प्रभावित हैं.

कुछ दूसरे लोग भी उसे जल्द ही अपनी फिल्मों में मौका दे सकते हैं. इस बीच मोनालिसा की सोशल मीडिया आईडी हैक कर ली गई है. किसी ने उनकी आईडी को हैक कर उसे ब्लॉक कर दिया है.

ये फिल्में बना चुके हैं सनोज
फिल्मकार सनोज मिश्रा अब तक एक दर्जन फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. उनकी फिल्मों में काशी टू कश्मीर, डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, लफंगे नवाब, गांधीगिरी, शशांक, गजनवी और राम की जन्मभूमि प्रमुख हैं..

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *