मुंबई (MUMBAI): अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट खतरे में आ गया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर फैन्स को इस बारे में आगाह किया है।
Shreya Ghoshal ने फैन्स को किया आगाह
श्रेया घोषाल ने अपने फैन्स को जानकारी दी है कि उनका ‘एक्स’ अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। Shreya Ghoshal ने फैन्स को आगाह करते हुए कहा कि अकाउंट पर किए गए किसी भी पोस्ट, मैसेज या लिंक पर ध्यान न दें। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि कई कोशिशों के बावजूद भी वह अपना अकाउंट वापस नहीं पा सकी हैं।
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सभी फैन्स और दोस्तों को नमस्ते। मेरा एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन मुझे सिर्फ ऑटो-रिस्पॉन्स मिले और कोई मदद नहीं मिली। अब मैं अपने अकाउंट में लॉग इन भी नहीं कर सकती और न ही उसे डिलीट कर सकती हूं। कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही उस अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा करें। ये सभी फर्जी और धोखाधड़ी वाले लिंक हैं। अगर मेरा अकाउंट रिकवर हो जाता है और सुरक्षित हो जाता है, तो मैं खुद एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दूंगी।”
NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

