ममता बनर्जी ने लंदन दौरे से पहले विपक्ष पर उनकी छवि खराब करने का लगाया आरोप; नागपुर हिंसा की भी निंदा की…

ममता बनर्जी ने लंदन दौरे से पहले विपक्ष पर उनकी छवि खराब करने का लगाया आरोप; नागपुर हिंसा की भी निंदा की…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने लंदन दौरे को लेकर विपक्षी दलों, खासकर भारतीय जनता पार्टी और वाम दलों, पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि जब कोई नेता विदेश यात्रा पर जाता है, तो उस पर हमला करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक भिन्नताएं हो सकती हैं, लेकिन किसी भी नेता को विदेशी यात्रा से पहले उस पर हमला नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह नेता उस समय देश का प्रतिनिधित्व कर रहा होता है। विपक्ष मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस तरह के हमलों से सिर्फ देश की छवि को ही नुकसान होता है।’

NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *