ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस का डीवीसी के मैथन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन…

ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस का डीवीसी के मैथन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन…

दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़ने पर बंगाल से लेकर झारखंड तक राजनीतिक तापमान बढ़ा।

धनबाद(NIRSA): दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के पंचेत और मैथन डैम से पानी छोड़ने को लेकर पश्चिम बंगाल पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मंगलवार सुबह से पश्चिम बर्धमान जिले की तृणमूल कांग्रेस मैथन स्थित डीवीसी प्रशासनिक भवन कार्यालय घेरकर विरोध प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य के श्रम एव कानून मंत्री मलय घटक ने किया। उनके साथ कई विधायक एव तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि डीवीसी राज्य प्रशासन को जानकारी दिए बिना मैथन और पंचेत बांध से भारी मात्रा में जल छोड़ रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल के कई जिले बाढ़ की स्थिति हैं। पार्टी ने कहा कि त्योहारों के मौसम में जनता को खतरे में डालने के लिए डीवीसी जिम्मेवार है।

मैथन डीवीसी प्रशासनिक भवन कार्यालय के बाहर बना तृणमूल कांग्रेस के विरोध मंच से तृणमूल नेता बोले, “डीवीसी बार-बार बिना सूचना दिए बंगाल को अंधेरे में रखकर पानी छोड़ता आ रहा है। इसके कारण हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जनता की सुरक्षा के लिए हम आज सड़क पर उतरे हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मैथन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी। सीआईएसएफ एव मैथन प्रशासन ने बताया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हालांकि, तृणमूल नेतृत्व का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

मलय घटक ने कहा “हमारा उद्देश्य संघर्ष नहीं है। हम केवल राज्यवासियों की पीड़ा और असंतोष को डीवीसी प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं।

वहीं, डीवीसी ने दावा किया है कि बांधों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था, इसलिए मजबूरी में जल छोड़ा गया। डीवीसी के अनुसार “पानी छोड़ना पूरी तरह वैज्ञानिक और नियंत्रित प्रक्रिया से किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा बताए गए 1.5 लाख क्यूसेक की जगह करीब 70 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया।”

बंगाल प्रशासन का कहना है कि पूर्व चेतावनी न मिलने के कारण दामोदर घाटी के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हुआ। राज्य सचिवालय ने तत्काल बैठक बुलाकर जिला प्रशासन को राहत शिविर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

राज्य और केंद्र के इस टकराव के बीच मैथन में तृणमूल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगभग तीन घंटे तक चली उसके बाद उपस्थित नेताओं ने डीवीसी प्रोजेक्ट हेड को ज्ञापन सौंपा वापस आने के बाद श्रीघटक ने सभा को संबोधित करते हुए कड़े लहजे में कहा कि अगर डीवीसी बाज नहीं आती है तो हमसभी पंचेत और डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे उसके पश्चात सभा की घोषणा की गई।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *