मनीष कोचिंग सेंटर, झरिया के विद्यार्थियों का ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन…

मनीष कोचिंग सेंटर, झरिया के विद्यार्थियों का ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन…

झरिया(JHARIA):मनीष कोचिंग सेंटर, मनबाद (झरिया) के विद्यार्थियों ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा ११ के परिणामों में वेदांत गोयल ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साहिल त्रिवेदी ने द्वितीय तथा हंशिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा १२ में राजवीर रंजन ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एंजल कुमारी ने द्वितीय तथा इशिका कुमारी जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय सफलता पर कोचिंग सेंटर के संचालक मनीष शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास का यह परिणाम है, जो अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *